समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ में मिल रही है लगातार कामयाबी.
आरोपी जुआरियों को तरेंगा रोड भाटापारा के पास खेत में जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया.
आरोपी जुआरियों से नगदी रकम ₹61,250 एवं 52 पत्ती ताश किया गया जप्त.
थाना भाटापारा शहर में छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही
बलौदाबाजार-भाटापारा : भाटापारा शहर पुलिस ने समाधान सेल में मिली गोपनीय सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तरेंगा रोड के पास खेत में जुआ खेल रहे चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹61,250 नकद और 52 पत्ती ताश बरामद कर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी प्रकार की भी सूचना, शिकायत अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धर-पकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।
इसी क्रम में समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 22-23 नवंबर 2025 की दरम्यानी रात थाना भाटापारा शहर की पुलिस द्वारा तरेंगा रोड भाटापारा के पास खेत में जुआ खेलते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जुआरियों से नगदी रकम ₹61,250 एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया है। आरोपी जुआरियों के विरूद्ध थाना भाटापारा शहर में छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।
आरोपी जुआरियों के नाम –
1. दीपक ठाकुर उम्र 42 साल निवासी हेमू कल्याणी वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
2. नासिर खान उम्र 35 साल निवासी संत कंवरराम वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
3. प्रमोद तिवारी उम्र 42 साल निवासी मातादेवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
4. अब्दुल शोहेब उम्र 23 साल निवासी मातादेवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
