एकल अभियान का एसओसी प्रशिक्षण केन्द्रीय समिति प्रशिक्षण प्रमुख जी अनील कुमार द्वारा अम्बिकापुर भाग मुख्यालय कुनकुरी में दिया गया

Advertisements
Advertisements

समिति पदाधिकारी एवं सेवाव्रती कार्यकर्ताओं को एकल अभियान योजना के सभी आयामों का दिया गया प्रशिक्षण

कार्यालयीन प्रक्रिया एवं रिपोर्टिंग की दी गई सूक्ष्म जानकारी

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से देश के ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिये निरंतर क्रियाशील संगठन एकल अभियान के भाग अम्बिकापुर के मुख्यालय केन्द्र कुनकुरी में समिति ओरियंटेशन कोर्स (एसओसी) का समिति प्रशिक्षण केन्द्रीय समिति प्रशिक्षण प्रमुख व प्रभाग अभियान प्रमुख पी टेन जी. अनील कुमार के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

एकल अभियान की पंचमुखी शिक्षा के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन दिये जाने के साथ साथ समस्त प्रकार की रिपोर्टिंग से संबंधित ग्राम कार्य विवरण, उपस्थिति पत्रक, आचार्य अटेंडेंस शीट, एमडब्लूआर व एमएआर वार्षिक कार्य योजना एवं एकल अभियान के समस्त गतिविधियों के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

एसओसी प्रशिक्षण में समिति के पदाधिकारी भाग संरक्षक एवं संभाग आरोग्य योजना प्रभारी भगवानदास बंसल एवं भाग अंबिकापुर से भाग समिति पदाधिकारी वार्ष्णेय जायसवाल, भाग अध्यक्ष राजीव नंदे, हरि कथा योजना प्रभारी केवल अग्रवाल, राम सकल यादव संवाद प्रमुख विष्णु नारायण जोशी युवा प्रभारी विवेकानंद झा, अंचल समिति रायगढ़ से राजीव दुबे, रितेश शर्मा, लक्ष्मण डांगी, मनोज निषाद, अंचल कुनकुरी से अध्यक्ष भुनेश्वर सिंह, अरविंद मिश्रा, गौरीशंकर सिंह, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, बिहारी नायक, राम सेवक साय, दिनेश सिंह संच समिति कुनकुरी अर्जुन सिंह संच समिति करडेगा, अंबिकापुर अंचल से बसंत सिंह, लल्लन सिंह सूरजपुर अंचल से राज लाल रजवाड़े, अखिल चंद रजवाड़े मनेंद्रगढ़ अंचल से नीरज अग्रवाल, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती जया कार सिंह एवं भाग की मां श्रीमती अनामिका नंदे, श्रीमती सोनी सिंह, श्रीमती गायत्री नंदे के साथ सेवाव्रती कार्यकर्ता संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ जगदीश सिदार, बजरंगी साकेत, सुश्री किरण यागिक, भाग प्रमुख अम्बिकापुर भागवत लाल, भागटोली एवं अंचल टोली कार्यकर्ताओं नें अभियान की कार्यप्रणाली का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। एकल अभियान के समिति पदाधिकारी एवं सेवाव्रती कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में समिति प्रशिक्षण व्यस्थित रूप से संपन्न हुआ।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!