सीमा पर सख्ती का असर : धान तस्करी का भंडाफोड़ ! उड़ीसा से बिना कागज के 65 बोरी अवैध धान ला रही पिक-अप जब्त, चालक से पूछताछ जारी.

पुसौर थाना क्षेत्र में रविवार 23 नवंबर 2025 की शाम पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान उड़ीसा से अवैध रूप से धान लाकर छत्तीसगढ़ में बेचने की कोशिश का मामला पकड़ा गया। थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में ग्राम नावापारा चौक पर उड़ीसा रोड की ओर से आ रही पिक-अप वाहन क्रमांक ओडी 23 जी 2451 को रोक कर जांच की गई, जिसमें 65 बोरी धान लोड पाया गया।

वाहन चालक सुमतो डहरिया (28 वर्ष), निवासी देहरीडीपा थाना रेंगाली, जिला झारसुगुड़ा (उड़ीसा) ने पूछताछ में धान को उड़ीसा प्रांत का होना स्वीकार किया तथा छत्तीसगढ़ के कृषि उपज मंडी में बेचने हेतु धान परिवहन करना बताया। चालक को नोटिस देकर धान से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, लेकिन उसके पास कोई वैध कागजात नहीं मिले।

Related posts