आकाशीय बिजली और डबरी में डूबने से दो महिलाओं की मौत—जशपुर प्रशासन ने परिजनों को 8 लाख रुपए की बड़ी राहत दी

जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम केन्दापानी निवासी स्व. भगवती बाई का डबरी के पानी में डूबने से 29 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता द्वारिका सिंह हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार बगीचा अंतर्गत ग्राम बम्बा निवासी स्व. मीरा बाई का आकाशीय बिजली से 06 जुलाई 2025 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनकी पुत्री गायत्री, फुलनदेवी एवं पुत्र दशरथ और फरसू साय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts