छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सबसे बड़ा फेरबदल! 41 जिलों में पूरी टीम बदली—जिला अध्यक्षों की नई लिस्ट जारी, तुरंत प्रभाव से लागू

रायपुर : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक पुनर्गठन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी 41 जिलों में जिला कांग्रेस कमेटियों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ये नियुक्तियाँ कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

संगठन सृजन अभियानके तहत व्यापक समीक्षा के बाद नियुक्ति

AICC की यह कवायद ‘संगठन सृजन अभियान’ का हिस्सा है। इस अभियान के तहत हर जिले में तैनात पर्यवेक्षकों ने विस्तृत समीक्षा की, स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा की और अपनी विस्तृत रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपी। इन रिपोर्टों पर वरिष्ठ नेताओं के साथ वन-टू-वन चर्चा के बाद नए जिला अध्यक्षों का चयन अंतिम रूप से तय किया गया।

नए जिला कांग्रेस अध्यक्षों की सूची

जारी सूची के अनुसार राज्य के 41 जिलों में निम्नलिखित व्यक्तियों को जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है—

  • बालोद – श्री चंद्रेश कुमार हिरवानी
  • बलौदाबाजार – श्रीमती सुमित्रा घृतलहरे
  • बलरामपुर – अधिवक्ता हरिहर प्रसाद यादव
  • बस्तर ग्रामीण – श्री प्रेम शंकर शुक्ल
  • बेमेतरा – श्री आशीष छाबड़ा
  • भिलाई शहर – श्री मुकेश चंद्राकर
  • बीजापुर – श्री लालू राठौर
  • बिलाईगढ़–सरायगढ़ – श्री तारा चंद देवांगन
  • बिलासपुर शहर – श्री सिद्धांशु मिश्रा
  • बिलासपुर ग्रामीण – श्री महेंद्र गंगोत्री
  • दंतेवाड़ा – श्री सलीम राजा उस्मानी
  • धमतरी – श्रीमती तारणि चंद्राकर
  • दुर्ग शहर – श्री धीरज बकलीवाल
  • दुर्ग ग्रामीण – श्री राकेश ठाकुर
  • गरियाबंद – श्री सुखचंद बेसरा
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – श्रीमती गजमती भानु
  • जगदलपुर शहर – श्री सुषील कुमार मौर्य
  • जांजगीर–चांपा – श्री राजेश अग्रवाल
  • जशपुर – श्री यू.डी. मिन्ज
  • कांकेर – श्री बसंत यादव
  • कवर्धा – श्री नवीन जैसवाल
  • खैरागढ़–छुईखदान–गंडई – श्री कोमल दास साहू
  • कोंडागांव – श्री रवि घोष
  • कोरबा शहर – श्री मुकेश कुमार राठौर
  • कोरबा ग्रामीण – श्री मनोज चौवान
  • कोरिया – श्री प्रदीप कुमार गुप्ता
  • महासमुंद – श्री द्वारिकाधीश यादव
  • मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर – श्री अशोक श्रीवास्तव
  • मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी – श्री सुरजीत सिंह ठाकुर
  • मंगेली – श्री घनश्याम प्रसाद वर्मा
  • नारायणपुर – श्री राजेश कुमार दीवान
  • रायगढ़ शहर – श्री शक्खा यादव
  • रायगढ़ ग्रामीण – श्री नगेंद्र नेगी
  • रायपुर शहर – श्री श्रीकुमार शंकर मेनन
  • रायपुर ग्रामीण – श्री राजेंद्र पप्पू बंजारे
  • राजनांदगाँव शहर – श्री जितेंद्र उदय मुदलियार
  • राजनांदगाँव ग्रामीण – श्री विपिन यादव
  • सक्ति – श्रीमती रश्मि गभेल
  • सुकमा – श्री हरीश लखमा
  • सूरजपुर – सुश्री शशि सिंह कोर्राम
  • सरगुजा – श्री बालकृष्ण पाठक

संगठन को नई ऊर्जा देने की कोशिश

कांग्रेस पार्टी इसे छत्तीसगढ़ में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रही है। नई नियुक्तियों से उम्मीद है कि जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों में नई टीम प्रभावी भूमिका निभाएगी।

Related posts