स्वामी विवेकानंद विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सरगुजा पुलिस द्वारा लगायी गई नए कानूनों के प्रदर्शनी का अवलोकन किया
विद्यालय के क़रीब 100 से अधिक छात्रों ने उत्सुकता पूर्वक प्रश्न पूछते हुए उपनिरीक्षक विभिन्न क़ानूनी प्रावधान समझें

अम्बिकापुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नए कानून की जानकारी के लिए स्थानीय कला केंद्र मैदान में प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमे आज दिनांक 08/12/2025 ko स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र एवं छात्राओं को आमंत्रित करके पूरे प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया एवं उन्हें नए एवं पुराने क़ानून के बारे में बताया गया साथ ही वर्तमान डिजिटल युग में नए क़ानून की आवश्यकता एवं न्याय के हित में क़ानून की महत्ता को उप निरीक्षक अभय तिवारी द्वारा समझाया गया तथा विद्यार्थियों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, साइबर अपराध, यातायात नियम एवं नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी दिया गया जहाँ करीब 100 विद्यार्थियों के साथ शिक्षिका भावना सिंह, श्वेता सिंह, राकेश राय उपस्थित रहें।
