सनशाइन स्कूल कुनकुरी में निःशुल्क डेंटल कैंप—बच्चों की मुस्कान संवारने की अनोखी पहल, विशेषज्ञ डॉक्टर ने दिए हेल्थ टिप्स और सभी छात्रों का हुआ नि:शुल्क चेक-अप!

सनशाइन स्कूल कुनकुरी में निःशुल्क डेंटल कैंप आयोजित, बच्चों ने दिखाया खास उत्साह

कुनकुरी : बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी मुस्कान को और निखारने के उद्देश्य से सनशाइन स्कूल कुनकुरी ने एक अनोखी पहल करते हुए निःशुल्क डेंटल कैंप का आयोजन किया। स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े इस सराहनीय कार्यक्रम ने न केवल बच्चों को दाँतों की देखभाल के महत्व से अवगत कराया, बल्कि उन्हें स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। स्कूल परिसर में पूरे उत्साह से आयोजित इस कैंप में बच्चे, शिक्षक और अभिभावक एक सकारात्मक और सीख से भरे माहौल के साक्षी बने।

इस कैंप में रायपुर से specially आमंत्रित डॉ. संजना अग्रवाल ने छात्रों को दाँतों की देखभाल से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ प्रदान कीं। डॉ. अग्रवाल ने बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने की तकनीक, दाँतों को मज़बूत रखने के उपाय, तथा रोज़ाना डेंटल हाइजीन बनाए रखने की महत्ता के बारे में सरल और रोचक ढंग से समझाया।

कैंप के दौरान सभी विद्यार्थियों का निःशुल्क चेक-अप किया गया। बच्चों के उत्साह को देखते हुए और उनमें अच्छी ब्रशिंग आदत विकसित करने के उद्देश्य से हर बच्चे को एक-एक टूथब्रश भी उपहारस्वरूप दिया गया, ताकि वे घर पर भी सही तरीके से नियमित ब्रशिंग कर सकें।

छोटे बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ अपना चेक-अप कराया। वहीं अभिभावकों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य कार्यक्रमों से बच्चों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं और वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

कार्यक्रम में स्कूल के संस्थापक अमन जैन, प्रिंसिपल पूजा जैन, तथा शिक्षकगण — संगीता मैम, नेहा मैम, खुशबू मैम, सोनाली मैम सहित सभी अभिभावक उपस्थित रहे।

सनशाइन स्कूल द्वारा आयोजित यह पहल बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में बेहद सराहनीय प्रयास साबित हुई।

Related posts