पुलिस का ऑपरेशन आघात तेज : जशपुर में तंबाखू माफियाओं पर तगड़ा प्रहार ! एक और पिक-अप से 100 बोरी अवैध तंबाखू जब्त, की जा रही है कार्यवाही.

मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07 दिसंबर 2025 को थाना लोदाम पुलिस के द्वारा, लोदाम स्थित मंडी बैरियर के पास नेशनल हाइवे 43 पर, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक पिक-अप वाहन क्रमांक JH 01-ER -6092 झारखंड की ओर से आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उसे रोका गया। पुलिस ने जब पिक-अप की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में कच्ची तंबाखू से भरी हुई बोरी मिली, पिक-अप चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता, गौतम भगत उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सरनाटोली, थाना सिटी कोतवाली जशपुर, जिला जशपुर (छ.ग) का रहने वाला बताया। पुलिस के द्वारा उक्त माल को लाने के संबंध में पूछने पर, पिक-अप चालक ने बताया कि वह चाईबासा झारखंड से माल लेकर जशपुर आ रहा था, उसके द्वारा दो रसीद दी गई, जिसमें माल भेजने वाले का पता m/s  न्यू प्रसाद ब्रदर्श चाईबासा लिखा हुआ था व 100 बोरी तंबाखू की कीमत 01 लाख 11 हजार 360 रुपये दर्ज था। पुलिस के द्वारा पिक-अप चालक से तंबाखू के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग करने पर, उसके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। जिस पर पुलिस के बीएनएसएस की धारा 106 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 100 बोरी तंबाखू सहित पिक-अप वाहन क्रमांक JH 01-ER -6092 को जप्त कर लिया गया है, अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related posts