छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: अध्यक्ष किरण सिंह देव ने किए मुख्यालय, संभाग प्रभारी व सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियाँ; पवन साय ने जारी किया आदेश, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में नई संगठनात्मक नियुक्तियाँ, अध्यक्ष किरण सिंह देव ने किए प्रभारीसह प्रभारी घोषित…देखें सूची…!

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव ने संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं गतिशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज मुख्यालय प्रभारी, संभाग प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भरोसा जताया कि नई टीम संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को मजबूत आधार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठनात्मक मजबूती के इस नए अध्याय से पार्टी को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।

Related posts