मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोनाखान पहुंचे; हेलीपेड पर कलेक्टर ने किया गुलदस्ता भेंट कर स्वागत, मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज हेलीकाप्टर से वीरभूमि सोनाखान पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा भी थे। हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।कलेक्टर दीपक सोनी ने मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर अगवानी की और गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील,जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related posts