सड़क दुर्घटना : बाईक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, पार्षद पति की मृत्यु

Advertisements
Advertisements

रात भर घटनास्थल पर पड़ा रहा शव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेन्द्रीमुण्डा मोड के पास पेड़ से बाईक टकराने से कुनकुरी नगर के युवक भूपेन्द्र गुप्ता की मृत्यु हो गई है। मृतक भूपेन्द्र ग्राम भीतघरा गये हुए थे वहां से वापस कुनकुरी लौट रहे थे। रात्री में मोटसाईकिल मोड के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। भूपेन्द्र गुप्ता की पत्नि ज्योति गुप्ता नगर पंचायत कुनकुरी की पार्षद है।

मिली जानकारी के अनुसार भूपेन्द्र गुप्ता ने रात्री में लगभग 9 बजे घर फोन कर बताया था कि ग्राम भितघरा से निकल रहा हूं। जिसके बाद रात्री 11 बजे तक घर न पहूंचने पर घरवालों को चिंता हुई और फोन पर सम्पर्क करने की कोशिश की गई। सम्पर्क नही होने पर खोजबीन प्रारंभ की गई जिसपर प्रातः सड़क दुर्घटना होने के बारे में जानकारी हुई और मौके पर जाकर शव को कुनकुरी लाने की कार्यवाही की गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!