छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ खेल कमेंटेटर जसवंत क्लाडियस को अंतरराष्ट्रीय बड़ी जिम्मेदारी—दुबई विश्व कप रोलबाल चैंपियनशिप में देंगे आंखों देखा हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ खेल कमेंटेटर जसवंत क्लाडियस दुबई में आगामी 14 से 18 दिसम्बर तक आयोजित सातवीं विश्व कप रोलबाल चैंपियनशिप में आंखो देखा हाल सुनायेंगे। श्री क्लाडियस इसके पूर्व 2023 में पूणे में सम्पन्न छठवें विश्व रोलबाल तथा इसी वर्ष केन्या में सम्पन्न जुनियर विश्व कम रोलबाल चैंपियनशिप में इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए कॉमेंट्री कर चुके है। छत्तीसगढ़ में मूलतः बालोद के रहवासी क्लाडियस ने पिछले 44 वर्षों के दौरान क्रिकेट व्हालीवाल, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, टेनिस, बैटमिंटन, खो खो, कबड्डी, मलखंब, योगासन, तिरंदाजी, सायकल पोलो, थ्रो बाल, नेटबाल, आदि खेलों की कमेंट्री प्रस्तुत कर चुके है।  

Related posts