अम्बिकापुर : दिनांक 09.12.2025 को पीड़िता ने थाना मणिपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.06.2024 से नगर ऊंटारी झारखंड का करुणा कुमार द्वारा शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया एवं बाद में शादी से इनकार कर दिया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक 328/2025 धारा 376(2)(एन), 506 भा.दं.सं. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान थाना मणिपुर पुलिस द्वारा नगर उँटरी झारखंड जाकर स्थानीय पुलिस एवं साइबर सेल अंबिकापुर के सहयोग से आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। आरोपी करुणा कुमार पिता देव कुमार राम, उम्र 28 वर्ष, पता – तिवरियाम, थाना नगर ऊंटारी, जिला गढ़वा (झारखंड) को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया। प्रकरण में अग्रीम कार्रवाई करते हुए दिनांक 12/12/2025 को आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया जाकर आरोपी को गवाहों के समक्ष गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में आरोपी की गिरफ़्तारी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सी. पी. तिवारी, सऊनि अनिल पांडे, आरक्षक उमाशंकर साहू, सत्येंद्र दुबे, अनिल सिंह, रामाशंकर यादव एवं साइबर सेल से आरक्षक रमेश राजवाड़े की सक्रिय भूमिका रही।
शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण के मामले में फरार आरोपी करुणा कुमार को मणिपुर पुलिस ने झारखंड के गढ़वा से पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
