आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 273/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध.
रायपुर : रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को धारदार चाकू के साथ पकड़ा है। सरकारी स्कूल के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे आरोपी को पुलिस ने रोका और तलाशी में उसके पास अवैध चाकू बरामद किया। हथियार रखने के संबंध में कोई वैध कारण या दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर युवक को तुरंत गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
दिनांक 12 दिसंबर 2025 को थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह स्थित सरकारी स्कुल के पास अवैध रूप से चाकू लेकर घुमते आरोपी संतोष साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 273/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी – संतोष साहू पिता हरिओम साहू उम्र 21 साल निवासी अमलीडीह सरकारी स्कुल के सामने थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
