छत्तीसगढ़ अंजोर विजन @2047 पर विधानसभा में होगा ऐतिहासिक मंथन: साय सरकार के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ की रूपरेखा तय होगी – डिप्टी सीएम अरुण साव

साय सरकार का ये दो साल उपब्धियों भरा है, हर वर्ग के सपनों को किया साकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

विधानसभा में छत्तीसगढ़ अंजोर विजन @ 2047 डॉक्यूमेंट पर होगी गहन चर्चा : डिप्टी डीएम अरुण साव

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज पुलिस लाइन रायपुर स्थित हेलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि, आज का दिन ऐतिहासिक है। इस दिन श्री विष्णु देव साय जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। और साय सरकार का ये दो साल उपब्धियों भरा रहा है। हर वर्ग के सपनों को साकार करने का काम किया। वहीं इन दो सालों में मोदी जी की एक एक गारंटी को पूरा करने का काम किया है।

श्री साव ने कहा कि, हर वर्ग के जीवन में परिवर्तन और खुशहाली लाने का काम हुआ है। किसान, युवा, तेंदूपत्ता संग्राहक, कृषक मजदूर, सबके सपने को साकार करने का कार्य हुआ है। जिस संकल्प को लेकर सरकार में आए हैं, हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे, इस संकल्प को हम पूरा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ को संवारने की दिशा में विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में तेज गति से कार्य हो रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, कल का दिन भी ऐतिहासिक होने वाला है। नवा रायपुर, अटल नगर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन विधानसभा भवन में रविवार से शीतकालीन सत्र शुभारंभ होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के संसदीय इतिहास में ये पहली बार है। वहीं इस ऐतिहासिक अवसर पर अंजोर @ 2047 विजन डॉक्यूमेंट पर सदस्यों के साथ गहन चर्चा होगी। और हम सब मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण के संकल्प को पूरा करने का काम करेंगे।

श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी लोकसभा के तर्ज पर वन्दे मातरम् पर चर्चा होगी। देश की आजादी में वंदे मातरम् का महत्व रहा है। हमारे महान क्रांतिकारियों ने वंदे मातरम् के नारे के साथ फांसी के फंदे पर झूल गए। आज की पीढ़ी को वंदे मातरम् का महत्व पता चला है।

Related posts