09 वर्षों से फरार मुख्य आरोपी पतीता बाघ पुलिस के शिकंजे में, उड़ीसा से गिरफ्तारी कर दुर्ग पुलिस ने दर्ज की बड़ी सफलता

पूर्व में 09 आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार।

दुर्ग : थाना खुर्सीपार के अपराध क्रमांक 326/2016 धारा 407, 511, 120बी, 34 भादवि में वर्ष 2016 में प्रार्थी अनिल कुमार मिश्रा?पिता विजय शंकर मिश्रा पता झारसागुडा उडिसा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका ड्रायवर ट्रक में 19 टन 319 किलो एल्युमिनियम वायर लोड कर बैंगलोर जाना था जो ट्रक मालिक को धोखा देकर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर ट्रक में लोड एल्युमिनियम वायर को अन्य आरोपियों के साथ मिलकर मिलाई में आकर बेचकर गबन करने की कोशिश कर रहा था जिसकी जानकारी मिलने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर ट्रक मय माल को पुलिस द्वारा जप्त कर 09 लोगों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया था मुख्य आरोपी पतीता बाघ मौका फायदा उठाकर भाग गया था। जिसकी पता तलाश पुलिस दिनाँक 13.12.2025 को आरोपी को उड़ीसा से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी खुर्सीपार आनंद शुक्ला के नेतृत्व में प्र.आर. 577 रोहित यादव, आरक्षक 181 बृजमोहन सिंह की विशेष भूमिका रही।

थाना:- खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 26/2016, धारा 407, 511, दर्ज

आरोपी :- पतीता बाघ पिता नरूपमणी बाघ (उडिया) उम्र 45 साल पता खीरपुर थाना सुबरनापुर जिला वीर महाराजपुर उडिसा भादवि

Related posts