अब बिना समय सीमा के मिलेगा ‘तुँहर टोकन’: 24×7 सुविधा से धान विक्रय हुआ सरल, छोटे किसानों को 31 जनवरी तक राहत – आलोक सिंह ठाकुर

अब तुँहर टोकन की समय की बंदिश हटाने से धान विक्रय होगा आसान : ठाकुर

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने प्रदेश के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तुँहर टोकन ऐप को अब 24×7 खोल दिए जाने का स्वागत कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से अब किसान 13 जनवरी तक अगले 20 दिनों तक के लिए टोकन ले सकते हैं।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि इसके साथ ही 2 एकड़ एवं 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसान अब 31 जनवरी तक तुँहर टोकन ऐप से टोकन ले सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर लघु किसनों के लिए यह सुविधा मुहैया कराई गई है l श्री ठाकुर ने कहा कि किसानों की सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार किसान हित में हरसंभव कदम उठाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Related posts