होटल, ढाबा, ठेला आदि में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले संचालकों, अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने एवं सार्वजनिक स्थल पर बैठकर शराब पीने वाले आरोपियों के विरुद्ध की गई छापामार कार्यवाही.
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दिनांक 13 दिसंबर 2025 को विशेष अभियान चलाकर शराब पीने, बैठने एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले तथा सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले कुल 09 होटल, ढाबा, ठेला, चखना सेंटर संचालकों पर की गई कार्यवाही.
बलौदाबाजार-भाटापारा : बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अवैध शराबखोरी और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत होटल, ढाबा, ठेला और अवैध चखना सेंटर संचालकों पर छापामार कार्रवाई कर नौ आरोपियों को पकड़ा गया।
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा का संचालन करने वाले तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना पलारी की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13 दिसंबर 2025 को सायं के समय क्षेत्र के अंतर्गत शराब भट्टी के पास अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले, सडक मार्ग के किनारे स्थित होटल, ढाबा, ठेला आदि में पीने, बैठने की सुविधा उपलब्ध करा कर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले तथा सार्वजनिक स्थल पर बैठ कर शराब पीने वाले कुल 09 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है। पकड़े गए सभी 09 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है।
आरोपियों के नाम – 1. हरीश यादव उम्र 28 साल निवासी ग्राम रोहांसी थाना पलारी, 2. साहिल साहू उम्र 19 साल निवासी ग्राम रोहांसी थाना पलारी, 3. राकेश यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम रोहांसी थाना पलारी, 4. रोमित यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम रोहांसी थाना पलारी, 5. सूरज साहू उम्र 25 साल निवासी ग्राम रोहांसी थाना पलारी, 6. रिकेश यादव उम्र 26 साल निवासी ग्राम रोहांसी थाना पलारी, 7. डोमार कोशले उम्र 46 साल निवासी ग्राम नवागांव थाना पलारी, 8. हिमांशु भारद्वाज उम्र 20 साल निवासी ग्राम अमेरा थाना पलारी, 9. सीता माण्डले उम्र 43 साल निवासी ग्राम दतान थाना पलारी.
