मड़ई मेला में खतरे की आहट ! मेले में छुपे हथियारों का खुलासा, करहीबाजार पुलिस की चेकिंग में निकले घातक लोहे के कड़े, पुलिस ने युवाओं से 500 धारदार लोहे के कड़े किए जब्त.

दिनांक 12 दिसंबर 2025 से 13 दिसंबर 2025 तक ग्राम करहीबाजार में 02 दिवसीय मड़ई मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान मड़ई मेला कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ थी। इस भीड़ में युवा वर्ग भी काफी संख्या में सम्मिलित हुए थे। मड़ई मेला कार्यक्रम के दौरान समुचित शांति व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में चौकी करहीबाजार पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध आदेशित किया गया था। इस दौरान पुलिस बल द्वारा मड़ई मेला कार्यक्रम में उपस्थित विशेषकर युवा वर्ग का चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें युवाओं द्वारा अपने हाथों में लोहे का चूड़ा एवं कड़ा पहना पाया गया।

किसी भी वाद-विवाद तथा लड़ाई झगड़े की स्थिति में उक्त चूड़े का उपयोग एक घातक हथियार के रूप में किया जा सकता था, जिसको दृष्टिगत रखते हुए पुलिस बल द्वारा लगातार चेकिंग करते हुए युवाओं के हाथों में पहने गए इस लोहे के चूड़ा एवं कड़ा को निकलवाना प्रारंभ किया गया और देखते ही देखते पुलिस टीम द्वारा चेकिंग कार्यवाही कर कुल 500 नग धारदार लोहे का कड़ा एवं चूड़ा जप्त किया गया है। जप्त किए गए कई लोहे के चूड़े में धार लगी हुई थी, जो की एक अत्यंत धारदार घातक हथियार के रूप में प्रतीत हो रहा था।

Related posts