नाबालिग बालिका की आरोपी से सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती, फिर प्यार व शादी का झांसा दे भगा ले गया था आरोपी, किया दुष्कर्म, मामला थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत.
नाबालिग बालिका को आरोपी के घर से किया बरामद, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG – 12- BC – 9194 को भी किया जप्त.
आरोपी के विरुद्ध थाना कुनकुरी में बीएनएस की धारा 137(2),87,64,65(1) व पॉस्को एक्ट की धारा 3,4 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध.
नाम गिरफ्तार आरोपी – विक्की राम चौहान, उम्र 19 वर्ष.
जशपुर : सोशल मीडिया की दोस्ती जब भरोसे को धोखे में बदल दे—कुनकुरी क्षेत्र में नाबालिग बालिका को प्यार और शादी का झांसा देकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। गंभीर पॉस्को अपराध में की गई त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर पुलिस की सख्त नजर है।
प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि 13 दिसंबर 2025 को थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की एक प्रार्थिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 12 दिसंबर 2025 की शाम को उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी जो कि कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक शासकीय विद्यालय में कक्षा 07 वीं की छात्रा है, घर के पास ही आग तपा रही थी, रात्रि करीबन 09:00 बजे तक वापस घर नहीं लौटने पर, प्रार्थिया ने अपने घर से बाहर निकल कर देखा तो पाया कि उसकी नाबालिग बेटी आग तपाने की जगह पर नहीं थी। जिस पर प्रार्थी के द्वारा अपने परिजनों के साथ, आस पड़ोस, सहेलियों रिश्तेदारों में अपनी नाबालिग बेटी की पतासाजी की गई, कहीं पता नहीं चला। उसे संदेह है कि किसी व्यक्ति के द्वारा उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर भगा कर ले जाया गया है।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल थाना कुनकुरी में गुम इंसान व बीएनएस की धारा 137(2), 87,64,65(1) व पॉस्को एक्ट की धारा 3,4 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर जांच पतासाजी में लिया गया।
पतासाजी के द्वारा पुलिस को परिजनों के सहयोग व ग्रामीणों से पूछताछ के माध्यम से पता चला कि उक्त घटना समय में जब नाबालिग बालिका, घर के पास आग तपा रही थी, तभी एक एक व्यक्ति मोटर सायकल में आया था, जिसकी मोटर सायकल में बैठ कर, नाबालिग बालिका, घर वालों को बिना बताए, उसके साथ चली गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा आरोपी की पहचान विक्की राम चौहान के रूप कर ली गई थी, जो कि थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम का रहने वाला था। जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत आरोपी के घर पर दबिश दी गई, जहां से आरोपी विक्की राम चौहान के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद कर लिया गया, व आरोपी विक्की राम चौहान को हिरासत में लेकर लाया गया।
पूछताछ पर नाबालिग बालिका ने बताया कि आरोपी विक्की से उसकी दोस्ती, सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर हुई थी, घटना दिनांक 12 दिसंबर 2025 को आरोपी विक्की राम चौहान के द्वारा नाबालिग बालिका को उसके घर के पास से चलो घूमकर आते हैं, कहकर मोटर साइकल में बैठा कर, अपने साथ एक जंगल में ले गया व रात्रि करीबन 08:30 बजे, तुमसे प्यार करता हूं, शादी करूंगा कहकर, नाबालिग बालिका से जबरन दुष्कर्म भी किया। फिर उसे मोटर साइकल में बिठाकर थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत अपने गृह ग्राम में ले गया।
पुलिस के द्वारा प्रकरण में नाबालिग बालिका का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी विक्की राम चौहान उम्र 19 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है व उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बजाज मोटर सायकल क्रमांक CG – BC – 9194 को भी जप्त कर लिया गया है।
इस प्रकरण की कार्यवाही व नाबालिग बालिका की बरामदगी तथा आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश कुमार यादव, सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार साहू, प्रधान आरक्षक रामानुज पांडे, प्रधान आरक्षक छवि कांत पैंकरा, प्रधान आरक्षक हेमलता बुनकर, आरक्षक जितेन्द्र गुप्ता, आरक्षक नंदलाल यादव, आरक्षक चंद्र शेखर बंजारे, आरक्षक प्रवीण खलखो व नगर सैनिक अजय श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रकरण के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं व बच्चों से सम्बन्धित अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिग लड़की को भगा कर, दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।
