कुआं में डूबने से हुई मौत के परिजन को मिली प्रशासन की आर्थिक मदद, जशपुर में प्रभावित परिवार के लिए 04 लाख रुपए की राहत राशि जारी

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम डुडूंगजोर निवासी स्व. शिवकुमार राठिया का कुआं के पानी में डुबने से 16 फरवरी 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी कुमारी पुष्पा हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts