चोरी का खुला राज : दो लाख के जेवर चुराने वाला आरोपी पकड़ा गया, चोरी की रकम भी कर दी खर्च ! 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

दिनांक 8 दिसंबर 2025 को प्रार्थी शंकर राव पिपलकर निवासी चरोदा पुरानी भिलाई मेँ रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 07 दिसंबर 2025 के 12:00 बजे दोपहर अपने रिश्तेदारी कार्यक्रम में रायपुर गया था, किरायेदार अपने नये मकान में शिफ्ट हो रहे थे। सभी 09:00 बजे लगभग अपने नये मकान में चले गये थे। दिनांक 08 दिसंबर 2025 को सुबह पड़ोसी बताये कि मकान का ताला टूटा हुआ है, तब मैं अपनी पत्नी के साथ रायपुर से आकर देखा, सामने का प्लाई का दरवाजा एवं अंदर का लकड़ी का आलमारी एवं लोहे का आलमारी तोड़ कर एवं उपर किरायेदार सुभाषचंद स्वर्णकार को बुला कर पुछने पर बताया कि किराए के मकान का आलमारी से एवं लोहे की ट्रंक से सोने-चांदी का जेवर उसके यहाँ से सोने का 01 झुमका, 01 मंगल सूत्र, 02 फूली, बच्चे का 01 बैग, 01 अंगुठी, चांदी का 02 पायल, नगदी 5000/- रूपये एवं सुभाषचंद स्वर्णकार के कमरे से सोने का कान का, 01 मंगल-सूत्र 01 चांदी का पायल, नगटी 10000/- रुपये कुल जुमला 95000/- रूपये कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक- 493/25 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

Related posts