न्यू कृष्णा नगर नकबजनी का खुलासा : चोरी का मामला सुलझा, सोने का लॉकेट बरामद, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी भेजा गया जेल.

प्रार्थिया दलवीर कौर पति मुख्तार सिंह उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड न. 8 महोबिया क्लिनिक के पीछे न्यु कृष्णा नगर सुपेला   ने थाना सुपेला में रिपोर्ट करायी थी कि दिनांक 23 नवंबर 2025 के सुबह करीबन 09:30 बजे अपनी माँ सुमित्रा के साथ घरेलु सामान लेने घर के दरवाजे पर ताला लगा कर पास में खिड़की में चाबी रख कर बाजार चले गये थे। वापस घर आकर देखे तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था एवं घरेलु सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था एवं लोहे की अलमारी को तोड़कर कोई अज्ञात चोर घर के अंदर प्रवेश कर अलमारी उसमें रखे नगदी 10,000/- रुपये व सोने का लाकेट कीमत  50,000/- रुपये कुल 60,000/- रुपये को अज्ञात चोर चोरी कर लिया था।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रंमाक 1392/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेही आरोपी बलवंत सिंह उर्फ बबलु को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से सोने का लॉकेट व घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड को समक्ष गवाहो के जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 16 दिसंबर 2025 को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Related posts