मामूली विवाद में उग्र हुए युवक, सीसीटीवी फुटेज बना हथियार ! बस स्टैंड पर मारपीट के बाद चढ़े पुलिस के हत्थे, मणिपुर मारपीट कांड में दो नाबालिग सहित सात आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गये न्यायिक रिमाण्ड पर.

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राहुल सोनवानी पिता श्री फूलचन्द सोनवानी निवासी मणिपुर चौक ने थाना मणिपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 15 दिसंबर 2025 की रात्रि करीब 09:30 बजे अपने मित्रों के साथ बस स्टैण्ड मणिपुर में खड़ा था, तभी आरोपियों द्वारा आपसी विवाद को लेकर गाली-गलौच करते जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर फरार हो गए है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक– 329/2025, धारा– 296, 351(3), 191(2), 191(3), 190, 115(2), 118(1), 331(8), 127(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल की जाँच एवं पूछताछ पर आरोपियों की पहचान की गई जिसमे राजा साहू, उदय साहू, रोशन सोनी, आकाश यादव एवं अन्य लोग द्वारा मारपीट की गई है। विवेचना में अग्रीम कार्यवाही करते CCTV फुटेज के आधार पर पहचान किए गए आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (आईपीएस) के मार्गदर्शन में थाना मणिपुर एवं सायबर सेल अंबिकापुर की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी।

पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17 दिसंबर 2025 को आरोपी 1. राजा साहू उर्फ संजय पिता श्री रौनिक साहू, उम्र – 32 वर्ष, निवासी – दर्रीपारा हनुमान मंदिर के पास, थाना – मणिपुर, जिला – सरगुजा (छ.ग.), 2. उदय साहू पिता बलराम साहू, उम्र – 22 वर्ष, निवासी – दर्रीपारा हनुमान मंदिर के पास, थाना – मणिपुर, जिला – सरगुजा (छ.ग.), 3. रोशन सोनी पिता कामता सोनी, उम्र – 22 वर्ष, निवासी – मणिपुर नवापारा, थाना – मणिपुर, जिला – सरगुजा (छ.ग.), 4. आकाश यादव पिता उर्फ छोटू यादव, उम्र – 20 वर्ष, निवासी– नारायण प्रदेश पंप के सामने, सुगंधा साहू के किराये का मकान, लखनपुर, थाना– मणिपुर, जिला – सरगुजा (छ.ग.), 5. विशाल साहू पिता सूर्य प्रकाश साहू, उम्र – 27 वर्ष, निवासी– बाल्मिक आश्रम के पास, दर्रीपारा, थाना – मणिपुर, जिला – सरगुजा (छ.ग.) एवं अन्य दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया। मणिपुर पुलिस द्वारा विवेचना में अग्रीम कार्यवाही करते हुए गिरफ़्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related posts