पं.जवाहरलाल नेहरू शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में प्रवेश हेतु 2 मार्च से 01 अप्रैल 2022 तक आवेदन आमंत्रित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

पं.जवाहर लाल नेहरू शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा 6वीं से 9वीं एवं कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों में छात्रों के प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु इच्छुक छात्रों से  2 मार्च 2022 से 1 अप्रैल 2022 तक आवेदन मंगाए गए है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए  विद्यालय  में कक्षा 6वीं में 35,  7वीं  में 09, 8वीं में 2, 9 वीं में 1, 11 वीं में 06 रिक्त सीटों पर छात्रों का प्रवेश लिया जाएगा।

शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर के प्राचार्य ने बताया कि रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र अपने विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय या शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में कार्यालयीन अवधि के दौरान आवेदन प्राप्त व जमा कर सकते है। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 01 अप्रैल 2022 तक प्राप्त किया जा सकेगा। इस हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 06 अप्रैल 2022 को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में आयोजित की जाएगी। छात्रों को विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। चयन परीक्षा के मेरिट के आधार पर छात्रों को कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!