थाना – कोनी, जिला – बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में अपराध क्रमांक 597/2025 धारा 296,351(1),115(2) बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पँजीबद्ध.
गिरफ्तार आरोपी – सोहराज सोनवानी पिता भानू सोनवानी उम्र 19 वर्ष निवासी छोटी कोनी बिलासपुर.
बिलासपुर : शहर में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कोनी पुलिस ने एक बार फिर त्वरित और सख्त कार्रवाई कर यह साबित किया है कि अपराध कर बच पाना अब आसान नहीं है।
सवारी उतारने के दौरान एक ऑटो चालक पर अचानक हमला कर नुकीले धारदार हथियार से वार करने वाले अज्ञात आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और सटीक विवेचना के आधार पर कुछ ही दिनों में गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई न केवल पीड़ित को न्याय दिलाने की दिशा में अहम कदम है, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर हिंसा फैलाने वालों के लिए कड़ा चेतावनी संदेश भी है।
कोनी पुलिस की इस सफलता से यह स्पष्ट है कि शहर में अपराधियों की कोई जगह नहीं है और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल व नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में लगातार अपराध व अपराधियों के अवैधानिक कृत्यों में अंकुश लगाने के लिये उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में प्रार्थी नरेश कुमार साहू दिनांक 17 दिसंबर 2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि ग्राम मदनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर में रहता हैं। आटो चलाने का काम करता हैं, दिनांक 16 दिसंबर 2025 को नेहरू चौक से शाम 07:00 बजे सवारी लेकर वापस रानीगांव जा रहा था, करीब शाम 07:30 बजे गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के गेट के सामने कोनी पहुंच कर सवारी उतारने लगा। उसी समय एक अज्ञात मोटर सायकल का चालक पीछे से वहां आया और अचानक प्रार्थी को मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गुप्तार करते हुये, तुम यहां गाड़ी क्यों खडे किये हो, जान से मारने की धमकी देते हाथ में रखे कोई नुकीली चीज से उसके दाहिने तरफ पीठ में मार दिया और मार कर भाग गया।
रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, घटना-स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के दौरान संदेही आरोपी बाइक पैशन CG 10 AC 3753 में दिखा, जिसकी पता तलाश कर संदेही सोहराज सोनवानी पिता भानू सोनवानी उम्र 19 वर्ष निवासी छोटी कोनी देहानपारा को अभिरक्षा में लिया गया। विधिवत शिनाख्त कार्यवाही कराया गया, प्रार्थी द्वारा संदेही को आरोपी के रूप में पहचान करने पर आरोपी का मेमोरण्डम कथन गवाहों के समक्ष लिया गया, आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे का धारदार चाकू एवं मोटर सायकल क्रमांक CG-10-AC-3753 को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट जोडा गया है। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
कोनी पुलिस की जन अपील –
सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।
