जमीन विवाद में हिंसा भारी पड़ी : खजरीढाब में जमीन को लेकर बवाल, कोतबा पुलिस ने लाठी-डंडों से हमला करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल.

मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24 दिसंबर 2025 को प्रार्थी भुवन लाल पिता कन्हैया लाल, उम्र 52 वर्ष, निवासी खजरीढाब, चौकी कोतबा जिला जशपुर ने चौकी कोतबा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वर्ष 2016 में आरोपी भद्देश्वर यादव के द्वारा उसके पिताजी कन्हैयालाल को ग्राम खजरीडाब में ही 20 डिसमिल जमीन का बिक्री किया गया था, जिसकी रजिस्ट्री भी हो गई है।

परंतु भद्देश्वर यादव के द्वारा वर्ष 2025 में पुनः अपनी जमीन में से 60 डिसमिल जमीन को कोतबा निवासी कुलदीप शर्मा को बिक्री कर दिया गया था, कुलदीप शर्मा के द्वारा प्रार्थी के पिताजी की 20 डिसमिल जमीन में भी अपना हक जमाया जा रहा था। जिसके सम्बन्ध में दिनांक 23 दिसंबर 2025 को कुलदीप शर्मा व उसके साथियों के द्वारा प्रार्थी के पिताजी की 20 डिसमिल जमीन में कब्जा करने हेतु प्रयास किया गया था। जिसे कि प्रार्थी व उसके पिताजी के द्वारा मना करने पर उनके द्वारा प्रार्थी व उनके परिजनों से मारपीट की गई थी, जिसके सम्बन्ध में प्रार्थी ने पूर्व में दिनांक 23 दिसंबर 2025 को चौकी कोतबा में कुलदीप शर्मा व उनके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था। जिस पर चौकी कोतबा में आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296, 351(2), 333, 115(2), 109(1), 190 व 191 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई थी।

प्रार्थियों के द्वारा की गई रिपोर्ट व पुलिस की कार्यवाही से आरोपी भद्देराम यादव व उनके परिजन नाराज थे, इसी बात को लेकर आरोपी भद्देराम यादव व उनके परिजन क्रमशः खीत्रोमणि यादव उम्र 52 वर्ष, तलेश्वर यादव उम्र 34 वर्ष, महेश्वर यादव उम्र 48 वर्ष, ललित यादव उम्र 52 वर्ष, जागेश्वर यादव उम्र 45 वर्ष, आगेश्वर यादव उम्र 32 वर्ष, रुशि यादव उम्र 52 वर्ष, गोपी यादव उम्र 26 वर्ष, सभी निवासी ग्राम खजरीडाब, चौकी कोतबा, जिला जशपुर (छ.ग) के द्वारा  दिनांक 27 दिसंबर 2025 की सुबह तकरीबन 09:00 बजे के आसपास, लाठी डंडों से लैस होकर, प्रार्थी के घर में आया गया, व प्रार्थी तथा उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए, गंदी गालियां देते हुए उनसे मारपीट की गई थी। मारपीट के दौरान ही आरोपियों के द्वारा प्रार्थी के पिता कन्हैया यादव पर भी लाठी डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया गया था, जिससे वे बेहोश हो गए थे, जिस पर प्रार्थी के द्वारा चौकी कोतबा पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना देने पर, पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल चौकी कोतबा में आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 298, 351(2), 333, 115(2), 109(1), 190(1)  व 191 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल मामले से जुड़े सभी 09 आरोपियों क्रमशः 1. भद्दे राम यादव उम्र 52 वर्ष, 2. खीत्रो मणि यादव उम्र 52 वर्ष, 3. तलेश्वर यादव उम्र 34 वर्ष, 4. महेश्वर यादव उम्र 48 वर्ष, 5. ललित यादव उम्र 52 वर्ष, 6. जागेश्वर यादव उम्र 45 वर्ष, 7. आगेश्वर यादव उम्र 32 वर्ष, 8. रुशि यादव उम्र 52 वर्ष, 9. गोपी यादव उम्र 26 वर्ष, सभी निवासी ग्राम खजरीडाब, चौकी कोतबा, जिला जशपुर (छ.ग)। को हिरासत में ले लिया गया व उनके कब्जे से मारपीट में प्रयुक्त 06 लाठी के डंडे को भी पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है।

Related posts