केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश : 12 टन तार, ट्रक-कंटेनर और गैस कटर के साथ 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति जप्त, सायबर टीम एवं थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से गिरोह के 11 सदस्य को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर. 

मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि पिछले कुछ समय से जिला जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र के थानों में केबल एवं बिजली तार को काट कर चोरी करने की शिकायतें प्राप्त हेाने से तथा थाना अकलतरा में अपराध पंजीबद्ध होने से पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय के द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर आरोपीगणों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम द्वारा मुखबीर तैनात कर आरोपी पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 23 दिसंबर 2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक वाहन ट्रक कंटेनर में भारी मात्रा में बिजली का तार लोड कर, माल खपाने दूसरे राज्य ले जा रहें है तथा उक्त व्यक्तियों की गतिविधि संदिग्ध होने से तत्काल गठित टीम द्वारा प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर संदिग्धों की धर-पकड़ हेतु सायबर सेल प्रभारी एवं थाना अकलतरा प्रभारी की संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की गई।

मुखबीर के बताये वाहन को जिला जांजगीर जेल के पीछे शासकीय स्कूल के पास मुख्य मार्ग में रोक कर चेक करने पर उक्त वाहन के कंटेनर में भारी मात्रा में बिजली तार केबल गैस कटर, गैस कटर सिलेण्डर प्राप्त होने पर वाहन चालक फिरोज खान पिता शब्बीर खान उम्र 40 वर्ष सा. महरौली थाना गोरमी जिला भिंड म.प्र. ने बताया कि उक्त केबल तार को नैला निवासी आसिफ रजा निवासी पुरानी बस्ती नैला के द्वारा अपने गोदाम से लोड करा कर दिल्ली इमरान कबाडी के पास लेकर जा रहा था। तत्पश्चात् पुलिस टीम द्वारा ड्रायवर के निशानदेही पर आरोपी आसिफ रजा के गोदाम में रेड कार्यवाही करने पर उक्त गोदाम में आसिफ अली के साथ उनके अन्य सहयोगी एवं गोदाम में चोरी के और बहुत सारे तार केबल प्राप्त होने पर विधिवत् मौके पर जप्त कर सभी आरेापियों को अभिरक्षा में लेकर थाना अकलतरा ले जाकर वैधानिक कार्यवाही की गई। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है तथा जिला जांजगीर-चाम्पा एवं सरहदी जिलों से संपर्क कर केबल तार चोरी के प्रकरण के संबंध में सूचना साझा की गई।

Related posts