बिलासपुर पुलिस का एक्शन मोड : कोनी थाना क्षेत्र में दो बदमाशों पर गिरी कानून की गाज, अपराध से पहले ही कार्रवाई ! कोनी पुलिस ने दो बदमाशों को किया कानून के हवाले.

थाना क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगातार अपराध व अपराधियों के अवैधानिक कृत्यों पर अंकुश लगाने के लिये उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही हैं। इसी अनुक्रम में कोनी पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर शांति कायम करने, अपराध घटित होने से रोकने व आमजनों की सुरक्षा के मद्देनजर त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 बदमाशों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

1. वीरेंद्र पात्रे पिता स्व. रामकुशल पात्रे उम्र 41 वर्ष निवासी सेंदरी थाना कोनी बिलासपुर,

2. बादल चतुर्वेदी पिता सोनू चतुर्वेदी उम्र 18 वर्ष निवासी सेंदरी थाना कोनी बिलासपुर.

Related posts