धारदार चाकू के साथ कुख्यात आकाश यादव गिरफ्तार, पहले भी मारपीट के मामलों में जा चुका है जेल

रायपुर : दिनांक 26.12.2025 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि WRS कॉलोनी अंडरब्रिज के  पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा WRS  कॉलोनी अंडरब्रिज के पास पहुंचकर आरोपी आकाश यादव पिता शत्रुघ्न यादव उम्र 27 वर्ष निवासी सोलापुरी माता मंदिर के पास सन्यासी पारा थाना खमतराई रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1252/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी –  आकाश यादव पिता शत्रुघ्न यादव उम्र 27 वर्ष निवासी सोलापुरी माता मंदिर के पास सन्यासी पारा थाना खमतराई रायपुर के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

Related posts