थाना भिलाई नगर क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर-6 में हो रहे कथा पंण्डाल के आसपास घुम रहे चैन स्नेचिंग करने वाले.
संदिग्धों पर सतत् रखी जा रही है निगाह, पाकेटमारी व चैन स्नेचिंग रोकने के लिए पृथक से लगाई गई है टीम.
बाहरी राज्य के आगंतुक व गिरोह पर रखी जा रही है विशेष निगरानी.
दुर्ग : दुर्ग जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा सघन निगरानी एवं सतत कार्रवाई की जा रही है। सेक्टर-6 क्षेत्र में आयोजित कथा पंडाल के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चैन स्नेचिंग और पाकेटमारी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष टीम तैनात की है।
भीड़-भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों को अपराधियों द्वारा निशाना बनाए जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा बाहरी राज्यों से आए संदिग्ध व्यक्तियों एवं संभावित गिरोहों पर विशेष नजर रखी जा रही है। लगातार पेट्रोलिंग, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती और तकनीकी निगरानी के माध्यम से अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करने का प्रयास किया जा रहा है। भिलाई नगर पुलिस की यह मुस्तैदी न केवल अपराधियों के लिए चेतावनी है, बल्कि आम नागरिकों के बीच सुरक्षा और भरोसे का संदेश भी देती है।
थाना भिलाई नगर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 25 दिसंबर 2025 से आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा पं. श्री धीरेंद्र शास्त्री कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के दौरान चोरी, लूट, चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को रोकने के निर्देशन पर श्री हनुमंत कथा कार्यक्रम पंण्डाल के अंदर एवं आसपास घूम रहे संदिग्धों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बिना पास एवं बिना आईडी प्रुफ के घुम रहे दिगर राज्य के संदिग्ध्द महिला पुरूष से पूछताछ की गई, जिनके पास किसी प्रकार का पास एवं आईडी प्रुफ (आधारकार्ड) नहीं होना पाया गया एवं व्यक्ति उक्त संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर संदिग्ध् महिला एवं पुरूषों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर इस्तगासा तैयार कर माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया है।
संदिग्धों के नाम – 01 कमसा मारमुत्तु नायडू, 02 काजल नायडू, 03 पूजा रजनी नायडू, निवासी नवापुर वाकीपाड जिला नन्दूरबार महाराष्ट्र, 04 रोषनी रजनी नायडू निवासी नवापुर वाकीपाड जिला नन्दूरबार महाराष्ट्र, 05 सुमन इकरन, 06 अनीता जाटव जिला भरतपुर राजस्थान, 07 मोनी जाटव, 08 गुड्डी जाटव निवासी हरिनगर पलवल हरियाणा पंजाब, 09 गौरी जाटव निवासी चितौकरी जिला भरतपुर राजस्थान.
