थाना-हिर्री जिला-बिलासपुर में अपराध क्रमांक-296/2025 धारा – 137(2),87,64(2)(ड),3(5) बीएनएस, 4, 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध.
अपहृता को जलगांव महाराष्ट्र से किया गया बरामद
नाम आरोपी –
1. जयप्रकाश पात्रे पिता पंचम पात्रे उम्र 36 साल साकिन मेडपार-बाजार थाना हिर्री,
2. राहुल कुर्रे पिता प्यारे लाल कुर्रे उम्र 25 साल साकिन दौना थाना सरगांव जिला मुंगेली छ.ग.,
3. दीपिका पात्रे पति जय प्रकाश पात्रे उम्र 26 साल साकिन मेड़पार-बाजार थाना हिर्री.
बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत थाना हिर्री पुलिस ने एक बार फिर त्वरित और सराहनीय कार्यवाही करते हुए नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना हिर्री में पंजीबद्ध गंभीर अपराध में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न केवल अपहृता को जलगांव (महाराष्ट्र) से दस्तयाब किया, बल्कि घटना में सहयोग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में गठित टीम द्वारा लगातार की जा रही पतासाजी, तकनीकी विश्लेषण और सतत निगरानी के चलते यह कार्रवाई संभव हो सकी। प्रकरण में महिला आरोपी की संलिप्तता सामने आने के साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की भी बरामदगी की गई है। यह कार्रवाई न केवल नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्त संदेश है, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति भरोसे को भी और मजबूत करती है।
मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले जाया गया है। वर्तमान में बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुये लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में अपहृता को जलगांव महाराष्ट्र से बरामद किया गया है। प्रकरण में सहयोग करने वाले अन्य आरोपीगण एक महिला एवं पुरूष को भी गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को बरामद कर सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
