महामहिम राष्ट्रपति आगमन से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद : NH-43 पूरी तरह बंद, वैकल्पिक रास्तों से चलेगा ट्रैफिक, 30 दिसंबर को बदलेगा जशपुर का ट्रैफिक मैप, नियम न मानने पर हो सकती है कार्रवाई.

गौरतलब है कि दिनांक 30 दिसंबर 2025 को भारत देश की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जशपुर व झारखंड प्रवास का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके मद्देनजर, सुरक्षा व्यवस्था हेतु जशपुर से मंझाटोली तक नेशनल हाइवे 43 पर समस्त प्रकार के दो पहिया व चार पहिया तथा भारी वाहनों का प्रवेश निषेध है। सुगम यातायात व्यवस्था व आम नागरिकों की सुविधा हेतु उक्त दिनांक को जशपुर पुलिस के द्वारा  समस्त वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था जारी की गई है।

Related posts