मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का फरसाबहार विकास खंड के पगुरा बहार हेलीपेड में हुआ आत्मीय स्वागत
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय आज पगुरा बहार विकासखंड फरसाबहार पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, आईजी श्री दीपक कुमार झा, सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह वनमंडला अधिकारी श्री शशि कुमार सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
