दरिंदगी की हदें पार : अंधविश्वास बना जानलेवा ! जादू-टोना के शक में महिला को पीट-पीटकर मार डाला, महिला की हत्या से गांव में फैली सनसनी, मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे को पुलिस ने लिया हिरासत में.

आज दिनांक 31 दिसंबर 2025 को श्री लक्ष्मण मेटामी, निवासी ग्राम इरपानार, थाना सोनपुर, जिला नारायणपुर द्वारा थाना सोनपुर में उपस्थित होकर सूचना दी गई थी कि दिनांक 30 दिसंबर 2025 को सायं लगभग 19:00 बजे, जब वह अपने साला श्री सोमारु वड्डे के घर आग तापने गया हुआ था, उसी दौरान उसकी पत्नी श्रीमती शेली बाई मेटामी, पति श्री लक्ष्मण मेटामी, उम्र 48 वर्ष को मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे एवं साथियों के द्वारा मृतका के घर में जबरन प्रवेश कर लकड़ी के डंडे एवं फरसा के बेंट से सिर एवं शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें पहुंचा कर हत्या किया गया है।

Related posts