जशपुर : तालाब में डूबने से महिला की मौत, मनोरा तहसील के प्रभावित परिजन को कलेक्टर द्वारा ₹4 लाख सहायता राशि स्वीकृत

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम जरिया निवासी स्व. सबीना टोप्पो का तालाब के पानी में डूबने से 22 फरवरी 2025 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र मतियस टोप्पो हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts