लवन थाना पुलिस की सख्ती : ब्रेथ एनालाइजर जांच में पकड़ा गया शराबी चालक, शराब पी कर वाहन चलाना पड़ा भारी, न्यायालय ने चालक पर लगाया ₹10,000 का जुर्माना.

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम एवं शराबी वाहन चालको पर सख्त कार्यवाही करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा शराब पी कर वाहन चलाने वाले लोगों की चेकिंग कर उनके वाहन विधिवत जप्त करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया भी लगातार की जा रही है, जिसके तहत चेकिंग अभियान में थाना लवन पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेकिंग कर 01 वाहन चालक को शराब पीकर, वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया।

पुलिस द्वारा प्रकरण में चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए, उसका वाहन विधिवत जप्त कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसमें आज दिनांक 02 जनवरी 2026 को माननीय न्यायालय द्वारा शराब पी कर वाहन चलाने वाहन चालक नरेश मनहरे उम्र 50 साल निवासी लवन थाना लवन को ₹10,000 अर्थदंड का आदेश दिया गया है। पुलिस द्वारा शराब पी कर वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related posts