थाना-कोनी पुलिस द्वारा दो आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। संभावित विवाद और मारपीट की घटनाओं पर समय रहते लगाम लगाने के उद्देश्य से थाना कोनी पुलिस ने बड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को अहम सफलता मिली है।
थाना कोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संभावित विवाद/मारपीट की घटनाओं की रोकथाम हेतु थाना कोनी पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के तहत आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखी जा सके।
आरोपीगण –
(1) फूलचंद माथुर पिता रिखी राम उम्र 25 सा. तुर्कीडीह थाना कोनी,
(2) महगु भास्कर पिता भागवत उम्र 34 वर्ष सा. निरतू थाना कोनी,
