जशपुर जिले में जय हो कार्यक्रम की स्वयंसेवकों का एक दिवसीय प्रेरणादायक मिलन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
जशपुर : जिले के जय हो कार्यक्रम से जुड़े राष्ट्र सेवा योजना एवं स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों का एक दिवसीय भव्य एवं प्रेरणादायक मिलन समारोह उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ।
मिलन समारोह के दौरान आयोजित खुले मंच में स्वयंसेवकों ने अपने जीवन में किया जा रहे सामाजिक कार्यों कार्यों के दौरान आने वाली चुनौतियों तथा उन्हें सकारात्मक सोच अनुशासन समर्पण के साथ किस प्रकार पूरा कर रहे हैं इस विषय पर अपने अनुभव साझा किया यह सत्र सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक ज्ञानवर्धक एवं मंत्र विश्वास से भरपूर रहा।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों के लिए नाश्ता, स्वच्छ पेयजल एवं भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की, इस मिलन समारोह में प्राकृतिक खेलकूद गेम का आयोजन किया गया इस गेम के माध्यम से सभी स्वयंसेवकों को एक खुला मंच मिला जिसमें उन्होंने अपने समस्त अनुभव को गीत संगीत नाटक शायरी डायलॉग एक्टिविटी के माध्यम से साझा किए।
इस मिलन समारोह के दौरान संगवारी संस्था से आए अधिकारियों ने सिकल सेल और स्वास्थ्य के विषय में स्वयंसेवकों को विस्तृत जानकारी दी।
इस विशेष अवसर पर जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सम्मानित शशि मोहन सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा सिंह उपस्थिति रही। दोनों ने सभी स्वयंसेवक को को नए साल की बधाइयां दी एवं स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन दिए और एक खुला मंच प्रदान करते हुए कहा कि आप लोगों के जीवन में जितनी भी कठिनाइयां आती हैं उन सभी में सबसे जरूरी है समय का प्रबंधन अगर हम समय का उचित प्रबंधन करते हैं तो हर कार्य को समय से पूरा कर सकते हैं, स्वयंसेवकों ने भी उनसे आपसी तालमेल एवं चर्चा की सर ने साथ ही सभी स्वयंसेवकों को बहुत मोटिवेट किए।
सभी अतिथियों ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए नेतृत्व क्षमता सेवा भावना अनुशासन एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किया एवं उनको निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
यूनिसेफ और एग्रीकोन फाउंडेशन के जिलासमन्वय एवं ब्लॉकसमन्वयक कार्यक्रम में उपस्थित रहे उनके सहयोग समन्वय एवं मार्गदर्शन से यह मिलन समारोह और अधिक सार्थक सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली बन सका कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों को युवोदय ऐप के विषय में जानकारी देकर उनको डाउनलोड करने की विषय में बताया गया जिसके माध्यम से वह निरंतर अपने कार्य को प्रदर्शित कर सके।
कुल मिलाकर यह मिलन समारोह सिख अनुभव और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा पूरे कार्यक्रम के दौरान आयोजन व्यवस्था अत्यंत सराहनीय रही और सभी गतिविधियां सुचारू एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुई इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक कार्यों को और अधिक समर्पण उत्साह और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने की नई ऊर्जा प्रदान की समस्त कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले की जिला समन्वयक सुश्री शालिनी गुप्ता ब्लॉक समन्वय कर गुरुदेव प्रसाद और पंकज यादव, राष्ट्र सेवा योजना अधिकारी श्रीमती गीता झा इन सभी का बहुत ही सक्रिय योगदान रहा साथ ही
पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल की सहायता प्राप्त हुई जिससे संपूर्ण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
