आरोपी के कब्जे से सफेद पॉलिथीन में 0.526 किलोग्राम मादक द्रव्य पदार्थ गांजा को किया गया जप्त.
थाना खरोरा, जिला-रायपुर में अपराध क्रमांक 11/26 धारा – 20(B) एनडीपीएस एक्ट (NDPS ACT) पँजीबद्ध.
आरोपी का नाम पता – विजय कुमार सेन पिता केदारनाथ सेन उम्र 58 साल साकिन गनियारी वार्ड क्रमांक 14 रावणभांठा थाना खरोरा जिला रायपुर.
मशरूका – एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोला के अंदर सफेद पॉलीथिन में रखे मादक पदार्थ गांजा सहित 0.584 किलोग्राम वजन, झोला का 58 ग्राम वजन, 0.526 किलोग्राम अनुमानित कीमत 12,000/- रुपये.
रायपुर : नशे के कारोबार पर रायपुर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। खरोरा थाना पुलिस और साइबर स्टाफ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से गांजा बिक्री की तैयारी कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ सख़्त संदेश मानी जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेंद सिंह के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) रायपुर वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री में अंकुश लगाने के लिये एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 04 जनवरी 2026 को मुखबीर से विश्वसनीय सूचना मिलने पर तस्दीक हेतु थाना खरोरा पुलिस पार्टी एवं सायबर स्टॉफ की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान के पास पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी विजय कुमार सेन को अवैध रूप से बिक्री करने हेतु मादक पदार्थ गांजा रखे हुए पकड़ा गया है। जिसके कब्जे से मशरूका-एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोला के अंदर सफेद पॉलीथिन में रखे मादक पदार्थ गांजा सहित 0.584 किलोग्राम वजन, झोला का 58 ग्राम वजन, 0.526 किलोग्राम अनुमानित कीमत 12,000/- रुपये को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर संदेही को बरामद गांजा के संबंध में कागजात पेश करने नोटिस दिया गया, जो कोई कागजात पेश नहीं करने पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए मौके पर गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की लिखित सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
