जशपुर में प्राकृतिक आपदा से जनहानि पर प्रशासन की राहत, आकाशीय बिजली से मृत युवक के परिजन को 4 लाख की सहायता स्वीकृत

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम रैरूमाकला निवासी स्व. मयंक तिग्गा का आकाशीय बिजली से 08 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता ज्योति प्रकाश हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts