दुर्ग पुलिस की रैली से गूंजा सड़क सुरक्षा का अलार्म : सड़क पर उतर आई पुलिस ! हेलमेट रैली से दिया सख्त संदेश—नियम तोड़ोगे तो जाएगी जान, हेलमेट नहीं तो खतरा तय !

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग,  श्री विजय अग्रवाल के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने हेतु तथा सुरक्षित परिवहन, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने को ध्यान में रखते हुए 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक “सड़क सुरक्षा माह 2026″ का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क सुरक्षा माह 2026 के दौरान लगातार विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, जिसमें जन जागरूकता रैली के अंतर्गत कल दिनांक को भिलाई 03 क्षेत्र में भिलाई तीन थाना से हेलमेट रैली निकाली गई, उक्त हेलमेट रैली का भिलाई तीन थाना से – सिरसा गेट चौक – चरोदा- जंजगीरी से वापस यातायात जोन भिलाई तीन पहुँच कर समापन हुआ।

इसी प्रकार आज दिनांक को भी भिलाई भट्टी थाना से एक हेलमेट रैली का आयोजन किया गया, जिसमें थाना के साथ यातायात पुलिस दुर्ग, CISF के जवान एवं गणमान्य नगरीकगण शामिल हुए। हेलमेट रैली भट्टी थाना से सेक्टर 4- सेक्टर 4 मार्केट – सेक्टर 2 – सेक्टर 2 मार्केट से सेंट्रल रिवेन्यू मार्ग होते हुए मुर्गा चौक से वापस भिलाई भट्टी थाना में समापन हुआ।

Related posts