प्राकृतिक आपदा में जनहानि पर त्वरित राहत : जशपुर कलेक्टर ने तालाब में डूबने से मृत महिला के परिजनों हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पाकरगांव निवासी स्व. कमला बाई का तालाब के पानी में डूबने से 31 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र अकल साय, मनोज, पुत्री सोहानो एवं बहु सुनीता हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts