रजत जयंती वर्ष 2025-26 : अब चुप नहीं, जागरूक बनें ! महिला थाना पुलिस ने बच्चों और महिलाओं को बताए सुरक्षा के हर पहलू, एक कॉल और मिलेगी मदद—112 और 1098 की जानकारी के साथ सशक्तिकरण का संदेश.

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 01 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस जनजागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनों की जानकारी देकर आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है। इसी अभियान के तारतम्य में महिला थाना पुलिस टीम द्वारा बालिका गृह तथा शक्ति सदन में पहुंच कर वहाँ उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को संयुक्त रूप से गुडटच-बेडटच, मानव तस्करी, नशा-मुक्ति, बाल विवाह, बालश्रम, स्वास्थ्य, स्वच्छता के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।  बच्चों एवं महिलाओं को नवीन क़ानून से सम्बंधित जानकारी दी गई एवं नवीन क़ानून अंतर्गत महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में दोषी को कठोर दंड दिए जाने के प्रावधान किये जाने की जानकारी भी प्रदान की गई। महिला थाना पुलिस टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों से उनका हाल-चाल पूछ कर स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी भी ली गई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या में पुलिस टीम से संपर्क कर अपनी समस्या साझा करने की जानकारी प्रदान की गई, साथ ही आवश्यक टोल फ्री नंबर एवं पुलिस सहायता हेतु जारी नंबर डायल 112 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 में संपर्क करने जानकारी प्रदान किया गया।  महिलाओं एवं बच्चों को पुलिस टीम द्वारा सड़क सुरक्षा माह की जानकारी प्रदान करते हुए यातायात के नियमों का पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Related posts