युवती का अश्लील फोटो लेकर वायरल करने वाले अपचारी बालक को बागबहार पुलिस ने भेजा बाल संप्रेषण गृह

समदर्शी न्यूज जशपुर

पुलिस थाना कुनकुरी क्षेत्र की निवासी 19 वर्षीय युवती ने 3 सितम्बर 2021 शुक्रवार को थाना कुनकुरी में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि इससे लगभग एक वर्ष पूर्व से चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल क्षेत्र का निवासी 17 वर्ष 10 माह का नाबालिग युवक बातचीत करता था। दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। अपचारी बालक द्वारा युवती से प्यार करता हूं, शादी करूंगा कहकर वीडियो कॉलिंग कर नहाते समय उसका अश्लील फोटो लेकर वायरल कर दिया। रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में भा.द.वि. की धारा 509 ख तथा आईटी एक्ट की धारा 67, 67क के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना थाना बागबहार को प्राप्त होने पर विवेचना कार्यवाही में अपचारी बालक का पता-तलाश कर रायगढ़ से पूछताछ हेतु थाना लाया गया, एवं घटना के संबंध में पूछताछ करने के पश्चात् उक्त बालक को 13 सितम्बर सोमवार को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया। विवेचना कार्यवाही एवं अपचारी बालक की तत्परता से पता तलाश करने में निरीक्षक जीवन जांगड़े, स.उ.नि. मानेश्वर साहनी, आर. प्रमोद रौतिया, आर. अमित एक्का की सक्रिय भूमिका रही।  

Related posts