वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वाहन चोरी की आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की एक विशेष टीम का किया गया गठन.
आरोपी थाना सिविल लाईन, पण्डरी एवं न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र से किये है चार नग दोपहिया वाहन चोरी.
चोरी की 03 नग मोटर सायकलों में आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन एवं पंडरी में है अपराध पंजीबद्ध.
आरोपियों के कब्जे से चोरी की 03 नग मोटर सायकल एवं 01 नग एक्टिवा वाहन किये गये हैं जप्त, जप्त वाहनों की कुल कीमत है लगभग 3,00,000/- रूपये,
अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी के प्रकरण में रह चुके है जेल निरूद्ध.
रायपुर : रायपुर में दोपहिया वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस ने सख़्त रुख अपनाते हुए बड़ा खुलासा किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट की विशेष टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी करने वाले शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के चार दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वाहन चोरों के लिए कड़ा संदेश मानी जा रही है।
दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के मद्देनज़र पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसे वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी का दायित्व सौंपा गया है। विशेष टीम द्वारा घटना-स्थलों एवं उनके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही मुखबिर को सक्रिय किया गया है। इसके अतिरिक्त, नियमित पेट्रोलिंग, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य सूचना-संग्रह माध्यमों के जरिए भी आवश्यक जानकारियाँ एकत्र कर अज्ञात वाहन चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि विधान-सभा निवासी संदीप साहू, जो पूर्व में वाहन चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है, महंगी मोटर सायकलों का बार-बार उपयोग कर रहा है। सूचना पर टीम द्वारा पतासाजी कर संदीप साहू को एक मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया। मोटर सायकल के वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा टीम को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी सत्यम दास मानिकपुरी के साथ मिलकर रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 04 दोपहिया वाहन (03 मोटर सायकल एवं 01 एक्टिवा) चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी सत्यम दास मानिकपुरी को भी गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की 03 मोटर सायकल एवं 01 एक्टिवा, कुल कीमत लगभग 3,00,000/- रूपये जप्त की गई।
आरोपियों से जप्त चोरी की मोटर सायकल यामहा क्रमांक सीजी 04 एनजी 7523 में थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 360/25 धारा 303(2) बी.एन.एस., मोटर सायकल केटीएम ड्यूक क्रमांक सीजी 04 पीएम 0942 में थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 421/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. तथा मोटर सायकल यामहा क्रमांक सीजी 04 पीयू 0126 में थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 77/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध है। इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 04 केएस 1641 भी जप्त की गई है।
दोनों आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी के प्रकरण में थाना धरसींवा से जेल निरूद्ध रह चुके है।
आरोपियों से जप्त चोरी की वाहन – 01. मोटर सायकल यामहा क्रमांक सीजी 04 एनजी 7523,02. मोटर सायकल केटीएम ड्यूक क्रमांक सीजी 04 पीएम 0942,03. मोटर सायकल यामहा क्रमांक सीजी 04 पीयू 0126,04. एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 04 केएस 1641.
गिरफ्तार आरोपी – 01. संदीप साहू पिता महंत राम साहू उम्र 19 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी सेक्टर 03 ब्लॉक नंबर 34 रूम नंबर 07 सड्डू थाना विधानसभा रायपुर, 02. सत्यम दास मानिकपुरी पिता प्रीतम दास मानिकपुरी उम्र 18 साल निवासी तालाब पार ग्राम टेकारी थाना विधानसभा रायपुर.
इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी सिविल लाईन, एण्टी क्राईम साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक पुष्पराज परिहार, प्रधान आरक्षक विक्रम वर्मा, आरक्षक राजेन्द्र तिवारी, आरक्षक संदीप सिंह, आरक्षक शिवम द्विवेदी, एवं आरक्षक कलेश्वर कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
