आरोपी द्वारा रात्रि में राईसमिल के अंदर खडी गाडी से बैटरी चोरी कर हो गया था फरार, आरोपी के कब्जे से चोरी की बैटरी की गई बरामद
आरोपी के विरूद्ध धारा 331 (4), 305(ए) बीएनएस (BNS) के अंतर्गत की गई कार्यवाही.
गिरफ्तार आरोपी – संजीव धिरही पिता अमरनाथ धिरही उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 13 गुरूघासीदास मोहल्ला अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा : अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए थाना अकलतरा पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रात्रि के समय राईस मिल परिसर में खड़े ट्रक से बैटरी चोरी कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचते हुए चोरी का माल भी बरामद किया। पुलिस की सक्रियता और सतर्कता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है।
प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि ट्रक क्रमांक सी.जी. 10 सी 8466 महराजा राईस मिल अकलतरा में कांटा करने के लिये मिल के अंदर खडी थी। ट्रक के बैटरी को अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में चोरी कर ले गया। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर से थाना अकलतरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
चोरी जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए सामानों की पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना अकलतरा द्वारा पतासाजी की जा रही थी।
विवेचना क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी श्री प्रदीप कुमार सोरी के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी संजीव धिरही को पकड़ा गया, जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर रात्रि में महाराजा राइस मिल में खड़े ट्रक क्रमांक सी.जी. 10 सी 8466 में लगे ट्रक के बैटरी को चोरी करना स्वीकार किया गया। बैटरी को चोरी करना स्वीकार किये जाने से चोरी की गई बैटरी बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना अकलतरा स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा है।
