थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई कार्यवाही, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाने पर की गई कार्यवाही.
यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही.
अंबिकापुर : सड़क सुरक्षा को लेकर सरगुजा पुलिस का सख्त रुख लगातार जारी है। ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में थाना मणीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दोपहिया वाहन चालकों को पकड़ा, जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा कुल 20,000/- रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। यह कार्रवाई नशे में वाहन चलाने वालों के लिए सख्त चेतावनी के रूप में सामने आई है।
सडक दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग क दौरान बुलेट मोटर सायकल क्रमांक सीजी/15/सीजेड/1954 के चालक आकाश सोनी आत्मज राजू सोनी उम्र 25 वर्ष महामाया चौक के पास थाना अंबिकापुर एवं अपाचे मोटर सायकल चालक क्रमांक सीजी/14/एमटी/0699 के चालक बन्नू दास आत्मज नैनदास उम्र 32 वर्ष साकिन बरढोढ़ी को ब्रेथ ऐनालाइजर से मौक़े पर चेक किये जाने पर शराब के नशे में धुत्त होकर वाहन चलाना पाये जाने पर अनावेदक वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर दोनों मामला माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त दोनों प्रकरणों में वाहन चालक को 10,000/- रुपये, 10,000/- रुपये के अलग-अलग अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मणीपुर उपनिरीक्षक सी.पी. तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक अनिल पाण्डेय, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, आरक्षक रामशंकर यादव, आरक्षक अनिल सिंह सक्रिय रहे।
