रैनीडांड़ (थाना नारायणपुर) क्षेत्र में हुई करोड़ों की सोना एवं नगदी चोरी के मामले में जशपुर पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा है सघन तलाशी अभियान.
फरार आरोपियों के निवास स्थानों एवं सभी संभावित ठिकानों पर निरंतर दबिश दी जा रही है.
इस प्रकरण में अब तक पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है जेल.
प्रार्थी की भतीजी ने अपने बॉयफ्रेंड एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने ही बड़े पिताजी के घर में उक्त चोरी की वारदात को दिया था अंजाम.
थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 114/25, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध किया गया है पंजीबद्ध.
फरार आरोपी –
1 – अविनाश राम, पिता–जयराम, उम्र–27 वर्ष, पुरनानगर रानीबगीचा, थाना सिटी कोतवाली, जशपुर.
2 – घनश्याम प्रधान, पिता–बालमोहन प्रधान, जुड़वाइन अम्बाटोली, चौकी आरा, हाल मुकाम–बाकीटोली, थाना सिटी कोतवाली, जशपुर.
3 – अनमोल भगत, पिता–सीताराम भगत, निवासी–आरा.
जशपुर : करोड़ों रुपये की सोना और नगदी चोरी के सनसनीखेज मामले में जशपुर पुलिस पूरी सख्ती और प्रोफेशनल रणनीति के साथ कार्रवाई में जुटी हुई है। रैनीडांड़ (थाना नारायणपुर) क्षेत्र में हुई इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस ने सघन तलाशी अभियान छेड़ते हुए आरोपियों के हर संभावित ठिकाने पर दबिश तेज कर दी है। अब तक पाँच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद फरार आरोपियों की तलाश युद्ध स्तर पर जारी है।

इस प्रकरण के बारे में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ‘जशपुर पुलिस इस मामले में अत्यंत प्रोफेशनल तरीके से कार्य कर रही है, फरार आरोपियों के हर संभावित ठिकाने पर लगातार दबिश दी जा रही है और शीघ्र ही सभी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ेंगे।‘
जनता से अपील –
यदि किसी को फरार आरोपियों से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।
