गौ तस्करों पर कहर बना ऑपरेशन शंखनाद : जंगल में पकड़ा गया गौ तस्करी का खेल ! पैदल हांक कर ले जाए जा रहे चार गौ-वंश छुड़ाए, ग्रामीणों ने पकड़ा आरोपी, पुलिस ने भेजा जेल.

गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, जशपुर पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में लगातार गौ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है, जशपुर पुलिस के द्वारा अब तक ऑपरेशन शंखनाद के तहत जहां 146 प्रकरणों में 1410 गौ-वंशों को तस्करों से मुक्त कराया है, वहीं 243 गौ तस्करों को भी पकड़ कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस को दिनांक 08 जनवरी 2026 को थाना आस्ता क्षेत्रांतर्गत ग्राम खोंगा में फिर चार नग गौ-वंशों को मुक्त कराते हुए, एक आरोपी गौ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

दिनांक 18 जनवरी 2026 की रात्रि करीबन 08:00 बजे थाना आस्ता पुलिस को ग्राम खोंगा के ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि ग्राम खोंगा के ग्रामीण रास्ते से दो संदिग्ध व्यक्ति, कुछ गौ-वंशों को बेरहमीपूर्वक मारते पीटते हुए, पैदल हांक कर जल्दी-जल्दी, झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं। जिस पर थाना आस्ता पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल ग्राम खोंगा रवाना हुआ गया, जहां पुलिस ने पाया कि ग्रामीणों के द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को 04 नग गौ-वंशों सहित पकड़ कर रखा गया है, पूछताछ पर पकड़े गए संदिग्ध आरोपी ने अपना नाम बनर्जी भगत उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम डड़गांव, चौकी मनोरा, जिला जशपुर (छ.ग) का रहने वाला बताया और बताया कि वह अपने साथी के साथ उक्त गौ-वंशों को झारखंड ले जा रहा था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर उसके फरार साथी को भी चिन्हित कर लिया है। जिसकी पतासाजी जारी है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जावेगा। पुलिस के द्वारा 04 नग गौ-वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया है व पशु चिकित्सक से गौ-वंशों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी बनर्जी भगत उम्र 55 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related posts